Addiction Meaning in Hindi: लत का मतलब क्या होता है?

addiction meaning in hindi

Addiction Meaning in Hindi – किसी पदार्थ या व्यवहार की ऐसी लत जिसमें व्यक्ति चाहकर भी खुद को रोक नहीं पाता, भले ही उसे पता हो कि यह उसकी सेहत, रिश्तों और जीवन पर बुरा असर डाल रही है। यह केवल शराब, ड्रग्स या तंबाकू जैसी चीज़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि मोबाइल, सोशल मीडिया, गेमिंग, शॉपिंग और जुए जैसी आदतें भी addiction का रूप ले सकती हैं। Addiction अक्सर तनाव, anxiety, depression, पारिवारिक इतिहास, खराब social environment की वजह से विकसित होती है और इसके लक्षणों में बेचैनी, नियंत्रण खो देना, बार-बार वही काम करने की इच्छा, नींद और व्यवहार में बदलाव शामिल हैं। सही समय पर पहचान, psychiatrist help, therapy, दवाइयाँ और परिवार का साथ मिलने पर addiction से बाहर निकलना पूरी तरह संभव है।

कभी-कभी ज़िंदगी में कुछ चीज़ें हमें बहुत अच्छी और normal लगने लगती हैं, शायद एक drink जो stress कम करे, रात को मोबाइल scroll करने की आदत, या social media पर बार-बार notifications check करना।

शुरुआत में ये सब बहुत साधारण लगता है। लेकिन धीरे-धीरे यही normal चीज़ एक ऐसी ज़रूरत बन जाती है जिसके बिना दिन गुज़रना मुश्किल हो जाता है (addiction meaning in hindi) यही होती है लत, जिसे English में Addiction कहते हैं।

World Health Organization (WHO) की एक report के अनुसार, एडिक्शन (Addiction) केवल एक बुरी आदत या कमज़ोर इच्छाशक्ति का नतीजा नहीं है। यह एक Chronic Relapsing Brain Disease है। इसका मतलब है कि लगातार नशीले पदार्थों या किसी खास व्यवहार के संपर्क में रहने से हमारे दिमाग की संरचना और काम करने का तरीका बदल जाता है, जिससे चाहकर भी खुद को रोकना मुश्किल हो जाता है।

Jaipur के highly-qualified psychiatrist Dr. Sanjay Jain (MD-Psychiatry, SMS Medical College & Hospital, NLE-USA, CRA-Singapore) का कहना है कि addiction एक treatable mental health condition है जिसमें सही समय पर पहचान और सही इलाज से बाहर निकलना बिल्कुल संभव है।

अगर आप भी addiction के बारे में गहराई से जानना कहते हैं जैसे इसके प्रकार, लक्षण, कारण उदहारण और इलाज तो इस blog को अंत तक पढ़िए।

Addiction Meaning in Hindi: Addiction क्या होता है?

Addiction का मतलब है लत या व्यसन। यह एक ऐसी स्थिति है जहाँ आपका mind और body किसी चीज़ या व्यवहार पर इस कदर depend हो जाता है कि उसके बिना आपका सामान्य रूप से काम करना मुश्किल हो जाता है। यह एक ऐसी मानसिक और शारीरिक स्थिति है जिसमें व्यक्ति को पता होता है कि जो वह कर रहा है वह उसकी health, family और career के लिए हानिकारक है, फिर भी वह खुद को रोक नहीं पाता।

Addiction के प्रकार (Types of Addiction)

लत सिर्फ नशीले पदार्थों तक सीमित नहीं होती, इसे मुख्य रूप से दो श्रेणियों में बांटा जा सकता है जैसे नशे की लत और व्यवहार से जुडी लत।

आइये इन्हें detail में समझते हैं:

  • नशे की लत (Substance Addiction)

इसमें कोई chemical substance जैसे शराब, drugs, तंबाकू, या addictive medicines शामिल होती हैं। इन्हें लेने से brain पर directly chemical effect पड़ता है। यह addiction सबसे common और सबसे ज़्यादा नुकसानदायक मानी जाती है क्योंकि इसमें शरीर और दिमाग दोनों depend हो जाते हैं।

  • व्यवहार से जुड़ी लत (Behavioral Addiction)

इसमें कोई physical substance नहीं होती लेकिन कुछ behaviors जैसे gambling, gaming, mobile use, या shopping इतने compulsive हो जाते हैं कि वो भी addiction का रूप ले लेते हैं। आज के digital ज़माने में behavioral addiction तेज़ी से बढ़ रही है, खासकर teenagers और young adults में।

Addiction के उदाहरण (Examples of Addiction)

Addiction Meaning in Hindi and its types

आज के समय में एडिक्शन के कई रूप हमारे सामने हैं जैसे शराब की लत, सोशल मीडिया की लत, ड्रग्स की लत आदि, आइये इनके बारे में और विस्तार से जानते हैं:

  1. शराब की लत: तनाव भूलने के लिए शुरू की गई drink कब रोज की मजबूरी बन जाए, पता ही नहीं चलता।
  2. सिगरेट या तंबाकू की लत: निकोटीन की लत सबसे आम और खतरनाक लतों में से एक है। Nicotine brain को इस तरह condition कर देती है कि छोड़ना बेहद मुश्किल हो जाता है।
  3. मोबाइल एडिक्शन: बिना किसी कारण के घंटों फोन scroll करना और उसके बिना अधूरा महसूस करना।
  4. सोशल मीडिया एडिक्शन: बार-बार Instagram, Facebook या YouTube scroll करना, likes और comments के लिए बेचैन रहना, और real life से ज़्यादा social media पर active रहना। यह social media addiction के symptoms हैं।
  5. गेमिंग एडिक्शन: घंटों तक virtual दुनिया में खोए रहना और अपनी असल जिम्मेदारियों को भूल जाना, यह सब gaming addiction के लक्षण हैं।
  6. ड्रग एडिक्शन: Heroin, cocaine, या अन्य drugs का use एक dangerous और life-threatening addiction है। इसमें brain की chemistry इतनी बदल जाती है कि professional medical treatment के बिना recovery बहुत मुश्किल होती है।
  7. अन्य लत: इनके अलावा भी कई प्रकार की addictions होती हैं जो कम discussed हैं लेकिन उतनी ही serious हैं, जैसे, gambling addiction (जुए की लत), shopping addiction, food addiction (compulsive overeating), pornography addiction, work addiction (Workaholism)

Addiction होने के कारण

Addiction कोई अचानक नहीं होता। यह धीरे-धीरे कई कारणों की वजह से develop होती है, जैसे:

1. Mental Health Problems: Anxiety, depression, loneliness या trauma से जूझ रहे लोग अक्सर escape ढूंढते हैं और वो escape धीरे-धीरे addiction बन जाती है।

2. Genetics (आनुवंशिकता): अगर परिवार में किसी को addiction रही हो, तो अगली पीढ़ी में इसका risk बढ़ जाता है।

3. Peer Pressure और Social Environment: दोस्तों का दबाव, office culture, या ऐसे माहौल में रहना जहाँ substance use normal हो, यह addiction की शुरुआत कर सकता है।

4. Stress और Life Challenges: Job loss, relationship problems, financial crisis या किसी बड़े नुकसान के बाद लोग relief के लिए किसी habit का सहारा लेते हैं और वो बाद में addiction बन जाती है।

5. Early Age Exposure: Teenage में drugs, alcohol या screen addiction का exposure adult life में serious addiction में बदल सकता है।

Addiction के लक्षण (Symptoms of Addiction)

कई बार लोग खुद नहीं जान पाते कि वो addicted हैं। कुछ ऐसे signs होते हैं जिनसे पता लग जाता है की व्यक्ति addicted है, आइये उन्हें समझते हैं:

  1. Mental & Emotional Symptoms:

एक ही चीज़ के बारे में दिन-रात सोचते रहना और न मिलने पर बहुत ज़्यादा बेचैनी, guilt या irritation होना, खुद को रोकने की कोशिश करना लेकिन बार-बार fail होना।

  1. Physical Symptoms (substance addiction में):

अचानक वजन बदलना, नींद में बदलाव आना, हाथ कांपना, पसीना आना, आँखें लाल रहना और  energy level में बदलाव आना।

  1. Behavioral Symptoms:

परिवार और दोस्तों से दूरी बनाना, ज़िम्मेदारियाँ ignore करना, झूठ बोलना या बातें छिपाना, काम, पढ़ाई या रिश्तों पर ध्यान न देना।

Addiction के नुकसान

Addiction (लत) केवल शरीर को नहीं, बल्कि पूरे जीवन को प्रभावित करती है चाहे वह व्यवहार से जुड़ी हो या फिर नशे से। यह व्यक्ति के लिवर, फेफड़ों और दिमाग को नुकसान पहुँचाने के साथ-साथ आपसी रिश्तों में कड़वाहट पैदा करती है। आर्थिक रूप से व्यक्ति कर्ज में डूब सकता है और समाज में उसकी प्रतिष्ठा कम होने लगती है। सबसे बड़ा नुकसान यह है कि व्यक्ति अपनी पहचान और आत्मविश्वास खो देता है।

Addiction और Habit में अंतर

आदत और लत में मामूली सा फर्क होता है। आदत को अपनी इच्छाशक्ति से बदला जा सकता है, जैसे सुबह चाय पीना या टहलना। इसमें व्यक्ति का  नियंत्रण होता है। लेकिन लत में व्यक्ति का नियंत्रण खत्म हो जाता है। इसमें व्यक्ति को पता होता है कि यह गलत है, फिर भी उनका दिमाग उन्हें वही करने पर मजबूर करता है।

Addiction से छुटकारा कैसे पाएं

Addiction से छुटकारा कैसे पाएं

Addiction कोई कमज़ोरी नहीं है, और इससे बाहर निकलना impossible भी नहीं है। Dr. Sanjay Jain के अनुसार, सही support और सही treatment से हर तरह की addiction treatable है।

आइये जानते हैं addiction से छुटकारा पाने के तरीके:

  • Professional Help लें: Addiction treatment में trained psychiatrist और counselor मदद कर सकते हैं। खुद से लड़ने की जगह, सही guidance लेना ज़्यादा smart और effective है।
  • Medications (ज़रूरत पड़ने पर): कुछ addictions जैसे alcohol या drugs की लत में withdrawal symptoms बहुत intense हो सकते हैं। ऐसे में psychiatrist-prescribed medications safe recovery में मदद करती हैं।
  • Family Support: Recovery में family का support बहुत बड़ा role play करता है। Judge करने की जगह, समझने और साथ देना बहुत ज़रूरी है।
  • Lifestyle में बदलाव: Regular exercise, healthy routine, और सही social circle, ये सब addiction से बाहर निकलने में मदद करते हैं।
  • Support Groups: ऐसे लोगों से मिलना जो same journey से गुज़र चुके हैं, यह बहुत motivating और healing होता है।

Conclusion

लत चाहे वो नशे की हो, मोबाइल की हो, या किसी और चीज़ की हो, यह एक real, recognized और treatable mental health condition है। इसे छिपाने की नहीं, समझने और address करने की ज़रूरत है।

अगर आप या आपके कोई करीबी addiction से जूझ रहे हैं, तो याद रखें आपको यह अकेले नहीं लड़ना है।Jaipur के experienced psychiatrist Dr. Sanjay Jain 13 से अधिक वर्षों में हजारों patients की मदद कर चुके हैं। वो हर patient को personalized care और emotional support के साथ treatment प्रदान करते हैं। आज ही Appointment book करने के लिए 9509029702 पर call करें।

FAQ: Addiction Meaning in Hindi

1. Addiction meaning in hindi क्या है? 

Addiction का हिंदी में मतलब होता है लत, यानी किसी चीज़ पर ऐसी dependency जिसे जानते-बूझते भी छोड़ना बहुत मुश्किल हो जाए।

2. क्या मोबाइल की लत भी addiction है? 

हाँ, बिल्कुल। Mobile addiction एक behavioral addiction है। अगर मोबाइल न मिलने पर बेचैनी हो, नींद खराब हो, या daily life affect हो, तो यह addiction के signs हो सकते हैं।

3. Addiction और आदत में क्या फर्क है? 

आदत आपके control में होती है, आप उसे छोड़ सकते हैं लेकिन addiction में आप खुद को रोक नहीं पाते, और न मिलने पर anxiety जैसी feelings आती हैं।

4. क्या addiction का इलाज हो सकता है? 

हाँ, addiction एक treatable condition है। सही psychiatrist, therapy, medications और support के साथ इससे recovery पूरी तरह संभव है।

5. Addiction छुड़ाने के लिए सबसे पहले क्या करना चाहिए? 

सबसे पहला और सबसे ज़रूरी है यह स्वीकार करना कि problem है। उसके बाद किसी qualified psychiatrist से consult करना सबसे सही और effective शुरुआत होती है।

6. क्या addiction treatment में परिवार की ज़रूरत होती है? 

जी हाँ, family support recovery में बहुत महत्वपूर्ण role play करता है। एक non-judgmental और समझदार family environment healing को बहुत तेज़ करता है।

Dr Sanjay Jain

Dr. Sanjay Jain is a highly experienced psychiatrist based in Jaipur, India, with over 13 years of expertise in mental health. He holds an MD in Psychiatry from SMS Medical College & Hospital, Jaipur, and has further enhanced his qualifications with certifications such as NLE (Pennsylvania, USA), CRA (Singapore), and PGCPS. Dr. Jain is renowned for his global contributions to mental health research. He adopts a holistic approach to treatment, combining medication with patient education and collaboration to create personalized and effective treatment plans.

Feeling overwhelmed, anxious, or stuck?

Let’s talk.

© All Rights Reserved 2026

Developed & Managed By Digital Orix

Need Help?

Schedule Appointment

Fill out the form below, and we will be in touch shortly.