एंग्जाइटी के लक्षण और उपाय | Anxiety Symptoms & Treatment in Hindi

एंग्जाइटी के लक्षण और उपाय

एंग्जाइटी एक मानसिक स्थिति है जिसमें व्यक्ति को बिना किसी ठोस कारण के भी अत्यधिक घबराहट, बेचैनी, डर और तनाव महसूस होता है। इसके लक्षणों में दिल का तेज़ धड़कना, सांस फूलना, पसीना आना, नींद में परेशानी और लगातार नकारात्मक सोच शामिल हैं। सही समय पर एंग्जाइटी के लक्षण और उपाय समझकर इसे पूरी तरह से नियंत्रित में किया जा सकता है।

क्या आपको भी कभी-कभी ऐसा महसूस होता है कि बिना किसी बड़ी वजह के आपका दिल तेज़ी से धड़क रहा  है? छोटी-छोटी बातों पर भी आपको घबराहट होने लगती है? रात को नींद नहीं आती क्योंकि दिमाग में हज़ारों विचार चलते रहते हैं?

अगर हाँ, तो यह एंग्जाइटी के लक्षण हो सकते हैं।

World Health Organization (WHO) के अनुसार, दुनिया भर में लगभग 359 मिलियन लोग एंग्जाइटी से पीड़ित हैं, और भारत में भी यह संख्या तेज़ी से बढ़ रही है।

सबसे चिंताजनक बात यह है कि ज़्यादातर लोग एंग्जाइटी के लक्षण को पहचान ही नहीं पाते और इसे “बस थोड़ी टेंशन है” कहकर नज़रअंदाज़ कर देते हैं। लेकिन अगर समय रहते इसकी पहचान न की जाए और सही एंग्जाइटी के उपाय न अपनाए जाएं, तो यह आपकी दिनचर्या, रिश्तों और overall health को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है।

Jaipur के highly qualified psychiatrist Dr. Sanjay Jain, MD-Psychiatry (SMS Medical College and Hospital), NLE (USA), CRA (Singapore), के अनुसार, लोग एंग्जाइटी के शुरुआती संकेतों को गंभीरता से नहीं लेते, जबकि सही जागरूकता और समय पर इलाज से आप पूरी तरह से सामान्य और खुशहाल जीवन जी सकते हैं।

इस blog में हम विस्तार से जानेंगे कि एंग्जाइटी के लक्षण और उपाय क्या हैं, एंग्जाइटी के शारीरिक लक्षण कैसे पहचानें, और कब psychiatrist की मदद लेनी चाहिए।

एंग्जाइटी क्या होती है?

एंग्जाइटी (Anxiety) यानी चिंता, एक ऐसी मानसिक स्थिति है, जिसमें व्यक्ति को अत्यधिक और लगातार डर, घबराहट, बेचैनी या तनाव महसूस होता है। यह एक natural human emotion है जो खतरे या stress की स्थिति में हमें alert रखती है, लेकिन जब यही feeling बिना किसी ठोस कारण के या हद से ज़्यादा हो जाए, तो यह एक disorder बन जाती है।

आसान शब्दों में कहें तो एंग्जाइटी वह स्थिति है जब आपके दिमाग और शरीर में लगातार घबराहट महसूस होती है, भले ही असल में कोई घबराने की बात हो ही ना। यह feeling इतनी ज्यादा हो सकती है कि आपकी ज़िन्दगी, काम, रिश्ते और नींद सब प्रभावित होने लगती है। आइये जानते हैं इसके कुछ मुख्य कारण:

एंग्जाइटी होने के मुख्य कारण

एंग्जाइटी किसी एक कारण से नहीं होती। यह कई physical, mental, और environmental factors का combination होती है। आइए जानते हैं कैसे:

1. Genetics और Family History

अगर आपके परिवार में किसी को एंग्जाइटी, depression या कोई अन्य मानसिक विकार रहा है, तो आपको भी इसके होने की संभावना अधिक हो जाती है।

2. Brain Chemistry में असंतुलन

हमारे brain में neurotransmitters जैसे serotonin, dopamine और GABA होते हैं, जो mood और emotions को control करते हैं। जब इनमें असंतुलन होता है, तो एंग्जाइटी की समस्या हो सकती है।

3. लगातार Stress और Life Events

नौकरी का pressure, आर्थिक समस्या, रिश्तों में तनाव, या कोई traumatic event (जैसे accident, abuse) ये सभी एंग्जाइटी को trigger कर सकते हैं। जब stress लंबे समय तक बना रहता है, तो यह chronic anxiety में बदल सकता है।

4. Medical Conditions और Health Issues

कुछ शारीरिक बीमारियाँ भी एंग्जाइटी का कारण बनती हैं, जैसे:

  • Thyroid problems (hyperthyroidism या hypothyroidism)
  • Heart diseases
  • Diabetes
  • Chronic pain या long-term illnesses
  • Hormonal imbalances

5. Substance Abuse और Lifestyle Factors

अत्यधिक caffeine (चाय, कॉफी, energy drinks), शराब, ड्रग्स, smoking या दवाइयों का गलत इस्तेमाल भी एंग्जाइटी को बढ़ा सकता है। इसके अलावा unhealthy diet, lack of sleep, और sedentary lifestyle भी इसका एक कारण हो सकता है।

6. Personality Traits

कुछ लोगों का स्वभाव ही naturally overthinking, या highly sensitive होता है। ऐसे लोगों में एंग्जाइटी होने की संभावना अधिक होती है।

7. Childhood Experiences

बचपन में trauma, abuse, या emotional distress झेलने वाले लोगों में adult life में एंग्जाइटी होने का risk बढ़ जाता है।

एंग्जाइटी के लक्षण क्या है (Anxiety Symptoms)

एंग्जाइटी के लक्षण और उपाय

एंग्जाइटी सिर्फ मानसिक परेशानी नहीं है, यह आपके पूरे शरीर को प्रभावित करती है। इसके symptoms शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक तीनों levels पर दिखाई देते हैं। 

चलिए विस्तार से जानते हैं कि एंग्जाइटी के शारीरिक लक्षण क्या है:

1. दिल का तेज़ धड़कना (Rapid Heartbeat): अचानक दिल की धड़कन तेज़ हो जाना, जैसे कि आप कोई race दौड़ रहे हों, यह एंग्जाइटी का सबसे common लक्षण है।

2. सांस फूलना या सांस लेने में तकलीफ (Shortness of Breath): ऐसा महसूस होना कि सांस फूल रही है या chest tight हो गई है, जैसे कि सांस लेना मुश्किल हो रहा हो।

3. पसीना आना (Excessive Sweating): बिना किसी शारीरिक मेहनत के भी हाथों, माथे या पूरे शरीर में अचानक पसीना आना।

4. हाथ-पैर या शरीर का कांपना (Trembling): हाथों का कांपना, पैरों में weakness महसूस होना, या पूरे शरीर में कंपन होना।

5. सिरदर्द और चक्कर आना (Headache & Dizziness): लगातार सिर भारी रहना, तेज़ सिरदर्द, या चक्कर आना जैसे आप गिर जाएंगे।

6. थकान और कमज़ोरी (Fatigue): लगातार थका हुआ महसूस करना, energy level बहुत कम होना, भले ही आपने आराम किया हो।

7. नींद में परेशानी (Sleep Disturbances): रात को नींद न आना, बार-बार नींद टूटना, या बहुत ज़्यादा नींद आना दोनों ही एंग्जाइटी के signs हो सकते हैं।

मानसिक और भावनात्मक लक्षण

1. लगातार चिंता और overthinking: छोटी-छोटी बातों पर भी बहुत ज़्यादा सोचना, worst-case scenarios imagine करना, और लगातार “क्या होगा” की चिंता में रहना।

2. Restlessness और बेचैनी: एक जगह शांति से बैठ न पाना, हमेशा बेचैन महसूस करना, जैसे कुछ गलत होने वाला है।

3. Concentration में कमी: किसी काम पर focus न कर पाना, बातें भूल जाना, या decisions लेने में परेशानी होना।

4. Irritability और चिड़चिड़ापन: छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आना, mood swings होना, या बिना वजह frustrate हो जाना।

5. डर और Panic की भावना: अचानक intense डर महसूस होना, जैसे कुछ बुरा होने वाला है, या आपका control खो जाएगा।

6. Negative Thinking और Hopelessness: हर situation को negative नज़रिए से देखना, खुद पर या भविष्य पर से विश्वास उठ जाना।

7. Social Withdrawal: लोगों से मिलने-जुलने से बचना, अकेले रहने की इच्छा होना, या social gatherings में uncomfortable महसूस करना।

नोट: अगर आपको इनमें से कई लक्षण लगातार 2-3 हफ्तों से महसूस हो रहे हैं और ये आपकी daily life को affect कर रहे हैं, तो यह एंग्जाइटी disorder हो सकता है। लेकिन कभी-कभी एंग्जाइटी एक extreme form ले लेती है, जिसे Anxiety Attack या Panic Attack कहते हैं ऐसे में सही जानकारी होना एवं अपने लक्षणों को समझना आपकी इस परिस्थिति से निकलने में काफी सहायता कर सकता है।

Read Also – Understanding the Signs of Anxiety in Young Children

एंग्जाइटी अटैक क्या होता है?

एंग्जाइटी अटैक क्या होता है?

एंग्जाइटी अटैक (Anxiety Attack या Panic Attack) एक बेहद intense और अचानक होने वाली घबराहट की स्थिति है, जो कुछ मिनटों से लेकर 20-30 मिनट तक रह सकती है।

आइये जानते हैं एंग्जाइटी अटैक के दौरान क्या होता है:

  • दिल बहुत तेज़ी से धड़कने लगता है
  • सांस फूलने लगती है, chest में pain होता है
  • शरीर में कंपन, पसीना और चक्कर आते हैं
  • ऐसा लगता है कि आप control खो देंगे या बेहोश हो जाएंगे
  • मरने का intense डर महसूस होता है
  • शरीर सुन्न (numb) हो जाता है

यह अटैक बिना किसी warning के आ सकता है या किसी specific trigger (जैसे crowd, height, closed space) के कारण हो सकता है। अगर आपको बार-बार panic attacks आते हैं, तो यह Panic Disorder हो सकता है, जिसके लिए phyciatrist से consult करना बेहद ज़रूरी है।

एंग्जाइटी के उपाय (Anxiety Treatment & Control Tips)

एंग्जाइटी को पूरी तरह से treat किया जा सकता है। सही approach, lifestyle changes, और ज़रूरत पड़ने पर psychiatrist की मदद से आप इसे effectively manage कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके कुछ उपाय:

1. Deep Breathing और Relaxation Techniques

जब भी आपको anxiety महसूस हो, तुरंत deep breathing करें। 4 seconds में सांस लें, 4 seconds रोकें, फिर 6 seconds में धीरे-धीरे छोड़ें। यह technique तुरंत आपको शांत करती है।

2. Regular Exercise और Yoga

रोजाना 30 मिनट exercise करना बेहद जरूरी है। Walking, jogging, cycling, swimming कोई भी exercise ज़रूर करें। Yoga और stretching भी बहुत असरदार हैं। Exercise से endorphins release होते हैं जो आपको naturally happy feel कराते हैं।

3. Meditation और Mindfulness

Daily 10-15 मिनट meditation करें। Mindfulness practice से आप present moment में रहना सीखते हैं और overthinking कम होती है।

4. Healthy Diet और Balanced Nutrition

Caffeine, sugar, और processed food को कम करें। Fresh fruits, vegetables, whole grains, nuts, और omega-3-rich foods (जैसे मछली, अखरोट) खाएं। Proper hydration भी ज़रूरी है।

5. पर्याप्त नीदं लें (Quality Sleep)

रोजाना 7-8 घंटे की नींद लें। सोने से पहले screen time कम करें, room को dark और cool रखें, और fixed sleep schedule follow करें।

6. Limit Alcohol, Smoking और Substance Use

शराब, धूम्रपान, और drugs को avoid करें।

7. Social Support और Communication

अपनी feelings को किसी विश्वसनीय व्यक्ति के साथ साझा करें, चाहे कोई परिवार में हो या दोस्तों में। Isolation anxiety को बढ़ाता है, इसलिए लोगो से घुलते मिलते रहिये।

8. Cognitive Behavioral Therapy (CBT)

यह एक highly effective therapy है जो आपकी negative thought patterns को identify करके उन्हें positive में बदलना सिखाती है। यह anxiety के लिए best treatment माना जाता है।

9. Avoid Triggers और Manage Stress

अपने anxiety triggers को पहचानें (जैसे deadlines, crowded places, specific situations) और जितना हो सके उनसे बचें या उन्हें manage करना सीखें।

10. Psychologist या Psychiatrist

अगर anxiety आपकी daily life को seriously affect कर रही है, तो बिना हिचकिचाहट के psychiatrist से consult करें।

Read Also: What is Anxiety Disorder in Hindi: कारण और उपचार

एंग्जाइटी में क्या नहीं करना चाहिए?

कई बार हम unconsciously ऐसी चीज़ें करते हैं जो anxiety को और बढ़ा देती हैं। आइए जानते हैं क्या avoid करना चाहिए:

1. अपनी Feelings को Suppress न करें

अपनी anxiety को ignore करना या कुछ नहीं हुआ कहकर टाल देना situation को और खराब बनाता है। Accept करें कि आप anxious महसूस कर रहे हैं।

2. Overthinking से बचें

क्या होगा, अगर यह हो गया तो ऐसी thoughts में खो जाना anxiety का fuel है। जब ऐसा हो, तो खुद को distract करें।

3. Isolation में न रहें

लोगों से कटकर अकेले रहने से anxiety और depression दोनों बढ़ते हैं। Social connection बनाए रखना बेहद ज़रूरी है।

4. Self-Medication न करें

बिना doctor की सलाह के कोई भी medicine, alcohol, या drugs लेना बेहद खतरनाक है। यह temporary relief दे सकता है लेकिन long-term नुकसान करता है।

5. Unhealthy Coping Mechanisms से बचें

Binge eating, excessive shopping, gambling, या अन्य addictive behaviors anxiety को temporarily कम कर सकते हैं लेकिन असली problem को solve नहीं करते।

6. Negative Self-Talk न करें

मैं कमज़ोर हूं, मैं कुछ नहीं कर सकता, ऐसी बातें खुद से न कहें। Self-compassion practice करें।

7. Sleep और Diet को Ignore न करें

नींद और खाने में लापरवाही anxiety को बढ़ा देती है। इसीलिए पूरी नींद लें और अच्छी डाइट रखें।

कब डॉक्टर या Psychologist से मिलना चाहिए?

ये signs हैं कि आपको psychiatrist से मिलना चाहिए:

  • अगर anxiety के symptoms 2-3 हफ्तों से ज़्यादा समय से हैं।
  • अगर आपकी daily life, काम, relationships, नींद, खाना-पाना इससे affect हो रहा हो।
  • अगर आपको बार-बार panic attacks आ रहे हो।
  • अगर आप suicidal thoughts महसूस कर रहे हो या खुद को harm करने का मन कर रहा हो।
  • अगर आपने lifestyle changes try किए लेकिन कोई improvement नहीं हुआ।
  • अगर anxiety के साथ-साथ depression, substance abuse, या कोई अन्य mental health issue भी हो।

याद रखें: Psychiatrist से मिलना कोई weakness नहीं है, यह आपकी strength और self-care का sign है।

Conclusion

एंग्जाइटी के लक्षण और उपाय को समझना आपकी mental health journey का सबसे important step है। सबसे ज़रूरी बात यह है कि एंग्जाइटी कोई अस्थायी परेशानी नहीं है जिसे ignore किया जा सके, और न ही यह कोई कमज़ोरी है। यह एक real medical condition है जो किसी को भी हो सकती है।

Dr. Sanjay Jain का मानना है, एंग्जाइटी से लड़ना सीखना ज़रूरी है, लेकिन इससे भी ज़्यादा ज़रूरी है समय पर मदद मांगना। सही lifestyle changes, therapy, medications से आप फिर से एक healthy लाइफ जी सकते हैं।

अगर आप या आपका कोई प्रियजन एंग्जाइटी के लक्षण महसूस कर रहे हैं, तो आज ही 9509029702 पर appointment book करें और एक tension-free life की शुरुआत करें।

FAQ: एंग्जाइटी के लक्षण और उपाय

एंग्जाइटी के लक्षण क्या क्या होते हैं?

एंग्जाइटी के मुख्य लक्षण हैं: दिल का तेज़ धड़कना, सांस फूलना, पसीना आना, हाथ-पैर कांपना, लगातार चिंता और overthinking, नींद में परेशानी, पेट की समस्याएं, चिड़चिड़ापन, और concentration में कमी।

एंग्जाइटी पूरी तरह ठीक हो सकती है?

हाँ, बिल्कुल! सही treatment therapy (जैसे CBT), medications और lifestyle changes से एंग्जाइटी को पूरी तरह से control किया जा सकता है।

Kya anxiety ek bimari hai?

हाँ, anxiety एक recognized mental health disorder है, जिसे medical community द्वारा स्वीकृत किया गया है। यह brain chemistry, genetics, और life circumstances के combination से होता है।

Kya anxiety bina dawa ke control ho sakti hai?

Mild cases में, lifestyle changes जैसे exercise, yoga, meditation, healthy diet, और stress management से anxiety को बिना दवा के control किया जा सकता है। लेकिन moderate से severe cases में medications ज़रूरी हो सकती हैं।

Kya anxiety se heart problem hoti hai?

Anxiety से heart disease नहीं होती, लेकिन chronic anxiety से blood pressure बढ़ सकता है और cardiovascular health पर negative impact पड़ सकता है। इसलिए समय पर इलाज ज़रूरी है।

एंग्जाइटी कम करने के घरेलू उपाय?

घरेलू उपायों में शामिल हैं: deep breathing exercises, regular yoga और meditation, lavender oil से aromatherapy, balanced diet, 7-8 घंटे की नींद, daily exercise, और positive social connections बनाए रखना।

Dr Sanjay Jain

Dr. Sanjay Jain is a highly experienced psychiatrist based in Jaipur, India, with over 13 years of expertise in mental health. He holds an MD in Psychiatry from SMS Medical College & Hospital, Jaipur, and has further enhanced his qualifications with certifications such as NLE (Pennsylvania, USA), CRA (Singapore), and PGCPS. Dr. Jain is renowned for his global contributions to mental health research. He adopts a holistic approach to treatment, combining medication with patient education and collaboration to create personalized and effective treatment plans.

Feeling overwhelmed, anxious, or stuck?

Let’s talk.

© All Rights Reserved 2026

Developed & Managed By Digital Orix

Need Help?

Schedule Appointment

Fill out the form below, and we will be in touch shortly.