Anxiety Kya Hota Hai? Jaanein Uske Lakshan Aur Upchar

Anxiety Kya Hota Hai

Anxiety Kya Hota Hai: Anxiety एक मानसिक स्थिति है जिसमें व्यक्ति अत्यधिक डर, घबराहट या तनाव महसूस करता है। यह रोजमर्रा की स्थितियों में भी बेचैनी, चिंता और असहजता पैदा कर सकता है, जिससे सोचने, काम करने और जीवन की गुणवत्ता प्रभावित होती है।

आज कल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में, जहाँ सभी लोग अपने हर छोटे-बड़े सपनों को chase करने में लगे हुए हैं, वहाँ “overthinking” और “stress” जैसी feelings बहुत सामान्य हो गयी है या फिर उन्हें नज़रअंदाज़ कर दिया जाता है। 

लेकिन जब ये feelings हद से ज़्यादा बढ़ जाती हैं, तो यह बेचैनी, डर या लगातार तनाव जैसी problems को invitation दे सकती हैं। इन्हीं तरह की problems में से एक है Anxiety Disorder, एक ऐसी feeling जो बिना किसी reason के भी दिल को भारी और mind को restless बना सकती है, और daily routine को disturb कर सकती है।

Jaipur के highly qualified psychiatrist Dr. Sanjay Jain, MD-Psychiatry (SMS Medical College and Hospital) NLE (USA) CRA (Singapore), का यह मानना है कि Anxiety एक treatable condition है, बस सही समय पर पहचान और उपचार की ज़रूरत होती है। 

उनके अनुसार, लोग Anxiety के initial signs को जाने-अनजाने में ignore कर बैठते हैं जबकि थोड़ी जागरूकता और पहचान से आप अपनी और अपने करीबी की मदद कर सकते हैं। 

इस blog में आप जानेंगे anxiety kya hoti hai और anxiety mein kya hota hai अर्थात anxiety के symptoms.

Anxiety kya hota hai?

Anxiety एक natural human response and feeling है जो तब आती है जब कोई व्यक्ति danger, stress या unexpected situations का सामना करता है। Anxiety में बेचैनी, डर, घबराहट, overthinking और tension का intense combination होता है। 

Anxiety से पीड़ित लोगों का अक्सर दिल तेज़ धड़कने लगता है, छोटी-छोटी बातों पर घबराहट होती है, mind control में नहीं लगता और अचानक से uneasy feel होता है।

यही वजह है कि anxiety को समझना बहुत ज़रूरी है, क्योंकि जब आप इसके root cause और symptoms को पहचान जाते हैं, तब आप timely help और effective management के steps ले सकते हैं।

Anxiety mein kya hota hai: Symptoms of Anxiety

ज़्यादातर लोगों को Anxiety सिर्फ mental tension लगती है। जबकि असल में उन्हें यह पता ही नहीं होता कि आख़िर और anxiety mein kya hota hai। 

आइए जानते हैं कि कैसे Anxiety सिर्फ mental health ही नहीं, physical और emotional health को भी affect करती है।

  1. Physical Symptoms

Anxiety के physical symptoms बहुत intense level तक जा सकते हैं, जैसे दिल की धड़कन तेज़ होना, सांस फूलना, हाथ कांपना, chest tightness, चक्कर आना, stomach ache या indigestion।
In case of severe Anxiety, कभी-कभी लोग समझते हैं कि उन्हें heart attack हो रहा है।

  1. Mental Symptoms

Non-stop overthinking, negative सोचना, situations को control न कर पाने का डर, mind blank हो जाना और हमेशा डर महसूस करना — ये सभी Anxiety के mental symptoms होते हैं।

  1. Emotional Symptoms

Emotional symptoms हर इंसान में अलग intensity के साथ दिखते हैं। कुछ लोगों को constant बेचैनी और घबराहट रहती है, तो कुछ लोगों को emotional breakdown होता है। यह सारी स्थिति हर इंसान की emotional strength पर depend करती है।

Read Also: Understanding the Signs of Anxiety in Young Children

Anxiety Ke Prakar (Types of Anxiety)

Anxiety kya hota hai aur uske prakar

National Library of Medicine का कहना है कि हर व्यक्ति को एक जैसी Anxiety नहीं होती। यह हर individual के behavior और capacity के अनुसार अलग-अलग प्रकारों में दिखाई देती है। नीचे Anxiety के मुख्य प्रकारों का breakdown दिया गया है।

  1. Generalized Anxiety Disorder (GAD)

इस condition में permanent tension या घबराहट रहती है, और यह problem बिना किसी reason के भी हो सकती है। इसी को Generalized Anxiety Disorder कहते हैं, जिसके कारण sleeping और concentration issues हो सकते हैं।

  1. Panic Disorder

Anxiety से ग्रस्त लोगों में Panic Disorder common होता है। इस condition में sudden Anxiety attacks होते हैं, जिनके दौरान दिल तेज़ी से धड़कने लगता है, body numb हो जाती है, बहुत डर लगता है, और death जैसे extreme thoughts mind में आने लगते हैं।

  1. Social Anxiety Disorder

एक और commonly found Anxiety type है Social Anxiety Disorder। इसमें इंसान social gatherings और crowded places को जितना हो सके avoid करने की कोशिश करता है।
Public speaking से डरना, लोगों से बात करने में hesitate करना भी इसके initial signs हैं।

  1. Specific Phobias

कई लोगों को height का डर (Acrophobia), पानी का डर (Aquaphobia), closed spaces का डर (Claustrophobia) जैसी problems होती हैं, और अधिकतर समय यही phobias Anxiety को trigger करते हैं।

Anxiety Hone Ki Kya Karan Ho Sakte Hain?

Anxiety कई reasons की वजह से हो सकती है, और यह हर इंसान में अलग होती है। आइए जानते हैं Anxiety होने के क्या कारण हो सकते हैं:

  • Genetics, यानी परिवार की mental health history matter करती है, क्योंकि अगर family में किसी को Anxiety या Depression हो तो इसका risk बढ़ जाता है।
  • Job pressure, financial problems, relationship issues या किसी अपने को खोने का दुख भी Anxiety का कारण बन सकता है।
  • Lifestyle factors, जैसे laziness, excessive screen time, excess caffeine, और lack of sleep भी Anxiety या depressed जैसी समस्याओं का कारण बन सकते हैं।

Anxiety Ka Upchar Kya Hai?

Dr. Sanjay Jain का कहना है कि Anxiety चाहे कितनी भी severe हो या mild हो — हर प्रकार की Anxiety treatable होती है


सही approach, treatment और right advice से लोग एक happy और Anxiety-free life जी सकते हैं।
आइए जानते हैं Anxiety को कैसे treat किया जा सकता है, ताकि आप समय रहते सही उपचार ले सकें।

  • Psychotherapy / Counseling through CBT (Cognitive Behavioral Therapy) Anxiety का बहुत ही असरदार treatment है।
  • Medications (if required) psychiatrists द्वारा prescribe की जाती हैं, और brain की chemistry को balance करने में help करती हैं।
  • Lifestyle changes जैसे regular exercise करना, meditation, deep breathing और healthy diet अपनाना Anxiety को काफी हद तक reduce कर सकता है।

Anxiety को समझना बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि जब हम यह अच्छे से समझ लेते हैं कि Anxiety Kya Hoti Hai और anxiety mein kya hota hai, तब हम उसे effectively manage कर पाते हैं।

Read Also: Anxiety Vs Depression: How To Get Rid Of These Diseases Quickly

Symptoms चाहे physical हों, mental हों या emotional हों — Anxiety एक treatable condition है। Jaipur के प्रसिद्ध psychiatrist Dr. Sanjay Jain 13 वर्षों के experience में 1 लाख से भी ज्यादा पेशेंट्स की मदद कर चुके हैं।

अगर आप भी Anxiety या Depression जैसी problems से जूझ रहे हैं, तो आज ही अपना appointment book करें और शुरू करें अपनी tension-free life की एक नई journey।

FAQ: Anxiety Kya Hoti Hai

1. Anxiety के होने का सबसे बड़ा कारण क्या है?

Genetics, stress, brain chemistry imbalance और अन्य lifestyle factors Anxiety के common causes होते हैं।

2. Anxiety और normal stress में क्या फर्क है?

Normal stress की duration Anxiety से comparatively कम होती है। Anxiety long-term होती है, जो आसानी से controlled नहीं की जा सकती, और इसके होने का कोई specific reason भी नहीं होता।

3. Anxiety का इलाज कैसे होता है?

CBT, medication और lifestyle में बदलाव, relaxation और stress management से Anxiety को easily treat किया जा सकता है।

4. क्या Anxiety का इलाज बिना दवा के भी हो सकता है?

हाँ, mild cases में बिना दवा के भी Anxiety का इलाज संभव होता है।

5. जब Anxiety बढ़ जाए तो हमें क्या करना चाहिए?

Anxiety होने पर deep breathing, पानी पीने, और short walk करने से help मिलती है। और यदि यह आपके control से बाहर हो जाए, तो तुरंत psychiatrist से consult करना चाहिए।

Dr Sanjay Jain

Dr. Sanjay Jain is a highly experienced psychiatrist based in Jaipur, India, with over 13 years of expertise in mental health. He holds an MD in Psychiatry from SMS Medical College & Hospital, Jaipur, and has further enhanced his qualifications with certifications such as NLE (Pennsylvania, USA), CRA (Singapore), and PGCPS. Dr. Jain is renowned for his global contributions to mental health research. He adopts a holistic approach to treatment, combining medication with patient education and collaboration to create personalized and effective treatment plans.

Feeling overwhelmed, anxious, or stuck?

Let’s talk.

© All Rights Reserved 2026

Developed & Managed By Digital Orix

Need Help?

Schedule Appointment

Fill out the form below, and we will be in touch shortly.