Depression Meaning in Hindi: प्रकार, लक्षण और इलाज

Depression meaning in Hindi

क्या आपको भी कभी ऐसा महसूस हुआ है कि सुबह उठने का बिल्कुल मन नहीं करता? लगता है जैसे सारे काम बोझ बन गए हैं, और जिंदगी का मज़ा कहीं गुम-सा हो गया है? 

अगर ये भावनाएं हफ्तों तक बनी रहती हैं, तो यह साधारण थकान नहीं, बल्कि हो सकता है आप depression का सामना कर रहे हों।

Depression Meaning in Hindi – अवसाद आज के समय की सबसे common mental health problems में से एक है। आपको जानकार हैरानी होगी कि World Health Organization (WHO) के अनुसार दुनियाभर में लगभग 280 million लोग depression से पीड़ित हैं, जो global population का लगभग 3.8% है।

यदि बात की जाए भारत की तो National Mental Health Survey के अनुसार भारत में mental health disorders का prevalence rate 10.6% है, जिसमें depression सबसे आम समस्या है।

फिर भी हम में से कई लोग इसे सामान्य उदासी समझकर नज़रअंदाज़ कर देते हैं।

पर depression कोई साधारण बीमारी नही है और यदि समय पर उचित इलाज न हो तो ये गंभीर रूप ले लेता है जिसमे जान जाने जैसी संभावनाएं भी है।

जिस तरह से आप अपने शरीर से जुडी बीमारियों का ध्यान रखते हैं, डॉक्टर को दिखाते हैं और दवाई लेते हैं उसी प्रकार से आपको अपनी mental health का ध्यान रखना भी आवश्यक है। 

Jaipur के famous psychiatrist Dr. Sanjay Jain का कहना है कि और थोड़ी सी जागरूकता Depression को समझने और उचित इलाज में आपकी काफी मदद कर सकती है।

इस ब्लॉग के माध्यम से हम विस्तार से समझेंगे depression meaning in hindi, इसके लक्षण क्या होते हैं, क्यों होता है, और सबसे महत्वपूर्ण बात – इससे कैसे बाहर निकला जा सकता है।

depression meaning in hindi

डिप्रेशन क्या होता है? (What is Depression Meaning in Hindi?)

Depression एक serious mental health condition है जिसमें व्यक्ति को लगातार गहरी उदासी, निराशा, और जीवन में रुचि की कमी महसूस होती है। 

और ये साधारण उदासी या mood swing से कहीं ज्यादा है।

Medical की भाषा में depression को Major Depressive Disorder भी कहा जाता है। इसमें brain के neurotransmitters जैसे serotonin, dopamine, और norepinephrine का imbalance हो जाता है, जिससे व्यक्ति की mood, energy level, और thinking pattern पर negative impact पड़ता है।

साधारण उदासी और depression में मुख्य अंतर यह है कि normal sadness कुछ समय बाद अपने आप ठीक हो जाती है, लेकिन depression में यह feeling लंबे समय तक बनी रहती है और daily life को गंभीर रूप से प्रभावित करती है।

इसे इस तरह भी समझ सकते हैं कि जैसे fever में body temperature बढ़ जाता है, वैसे ही depression में brain के mood-regulating chemicals का balance बिगड़ जाता है और आपको चिकित्सक सहायता की जरुरत पड़ती है।

Depression के चार मुख्य चरण होते हैं आइये जानते हैं वो कौनसे हैं:

डिप्रेशन क्या होता है? (What is Depression Meaning in Hindi?)

1. Mild Depression:

यदि आपको हल्की उदासी महसूस होती है, किसी भी काम में ख़ुशी नही मिलती या energy low लगती है तो ये mild depression हो सकता है।

2. Moderate Depression:

ये state हल्के या mild depression से थोडा अधिक होता है इसमें आपको रोजाना के कामो में परेशानी आने लगती है।

3. Major Depression:

Major depression की अवस्था में गंभीर symptoms देखने को मिल सकते हैं जो life को पूरी तरह प्रभावित कर देते हैं।

4. Severe Depression:

Severe Depression अर्थात अत्यधिक गंभीर depression जिसमे व्यक्ति को खुदखुशी के विचार आना या पूरी तरह से कामकाज करने में अक्षम होना जैसी समस्याएं देखने को मिलती है।

डिप्रेशन के मुख्य लक्षण (Symptoms of Depression in Hindi)

Depression किसी भी उम्र के लोगो को प्रभावित कर सकता है और इसके लक्षण हर इन्सान के लिए अलग हो सकते हैं। परन्तु मुख्य तौर पर depression के लक्षणों को तीन भागों में बांटा जा सकता है- Emotional Symptoms, Physical Symptoms तथा Behavioral Symptoms.

1. Emotional Symptoms (भावनात्मक लक्षण):

  • बिना किसी specific reason के लगातार उदासी या खालीपन महसूस होना
  • निराशा और helplessness feel होना और लगना कि कुछ भी ठीक नहीं हो सकता
  • खुद को दोषी समझना या खुद की अहमियत कम कर आंकना।
  • छोटी-छोटी बात पर गुस्सा या चिढ़चिढ़ापन।
  • बिना किसी वजह के रोने जैसा महसूस होना।

2. Physical Symptoms (शारीरिक लक्षण):

  • नींद से जुडी समस्याएं होना या तो बहुत ज्यादा सोना या फिर insomnia होना।
  • बहुत कम खाना खाना या फिर overeating करना।
  • हमेशा थकान महसूस होना।
  • बिना कारण सर में और body में pain होना।
  • तेजी से वजन घटना और बढ़ना।

3. Behavioral Symptoms (व्यवहारिक लक्षण):

  • Isolate हो जाना और लोगों से मिलना जुलना बंद कर देना।
  • जो चीजे और hobbies आपको पहले पसंद थी वो भी अच्छी नही लगना।
  • Concentrate करने में problem होना।
  • Decision making में परेशानी होना।
  • बार बार negative thoughts का आना।

यदि आपको भी ये समस्याएं होती हैं तो ये depression का symptom हो सकता है इसलिए अपनी habits में आने वाले बदलाव और mood पर ध्यान दें जिससे आप समय रहते उचित इलाज करा सकें।

डिप्रेशन होने के कारण (Causes of Depression)

डिप्रेशन होने के कारण (Causes of Depression)

Despression का कोई एक specific कारण नही होता बल्कि यह कई सारे factors के कारण होता है आइये जानते हैं कि वो कौन कौनसे factors हैं जो आपके depression का कारण बनते हैं।

1. Biological Factors:

Depression एक सबसे बड़ा factor होता है आपकी Brain Chemistry में Imbalance होना। आपके शरीर में मौजूद Neurotransmitters जैसे serotonin और dopamine में imbalance होना depression होने का एक बहुत प्रमुख कारण है। Harvard Medical School के research के अनुसार serotonin की कमी से mood disorders होने की संभावना 60% तक बढ़ जाती है।

2. Genetic Factors:

Depression होने का एक कारण genetic factor भी है अर्थात अगर आपकी family में किसी को depression रहा है तो आपको depression होने के chances 2-3 गुना बढ़ जाते हैं।

3. Psychological Factors:

आपको जानकार हैरानी होगी परन्तु आपकी peronality भी आपके depression का कारण बन सकती है जैसे कई researches के अनुसार perfectionist, pessimistic, या low self-esteem वाले लोगों में depression होने की संभावना ज्यादा होती है।

4. Environmental Factors:

आपकी life में होने वाले major events जैसे job का जाना, relationship problems, financial stress, या किसी close person की death भी depression trigger कर सकती है। इसके अतिरिक्त यदि आप लम्बे समय तक किसी चीज को लेकर stress में हैं तो वो भी आपकी brain chemistry को affect करता है।

5. Medical Conditions:

Cancer, diabetes, heart disease जैसी chronic conditions भी depression का कारण बन सकती हैं। गंभीर बीमारियों के इलाज में ली जाने वाली कुछ medicines के side effects से भी depression हो सकता है।

6. Lifestyle Factors:

आपके irregular sleep patterns भी depression को बढ़ावा देते हैं साथ ही यदि आप बहुत अधिक alcohol या drugs का use करते हैं तो ये भी आपके depression का रिस्क बढाता है।

READ ALSO: Understanding the Signs of Anxiety in Young Children

डिप्रेशन से कैसे बाहर आएं? (Treatment and Solutions for Depression)

यदि आप depression को समझे और समय रहते इसके लक्षणों को पहचान लें तो इसे manage करना और ठीक करना संभव है। 

आइये जानते हैं कि depression से बाहर आने के लिए क्या करना चाहिए!

1. Professional Treatment:

Depression को ignore करने के बजाय समय रहते expert से सलाह लेना अत्यंत आवश्यक है। 

Psychotherapy (Counseling):

Depression से निपटने में counseling और therapy आपकी काफी मदद कर सकती है जैसे Cognitive Behavioral Therapy (CBT) आपकी negative thoughts के pattern को identify करके positive thoughts develop करने में मदद करती है।

Interpersonal Therapy आपकी relationships और communication skills को improve करने में सहायक होती है। इसके अतिरिक्त depression को manage करने के लिए experts द्वारा talk therapy भी recommend की जाती है जिससे आप अपनी feelings share करना सीखें।

Medication:

गंभीर स्थिति होने पर डॉक्टर्स द्वारा anti-depressent या SSRIs जैसी दवाइयां भी दी जाती है जिससे आपकी brain chemistry को balance किया जा सके।

2. Lifestyle Changes:

Physical activities, जैसे regular exercises, dance, और योग आदि भी natural antidepressant का काम करती है। Mayo Clinic के research के अनुसार 30 मिनट daily exercise depression के symptoms में 25-30% तक improvement ला सकती है। इसके अतिरिक्त आपकी Omega-3 fatty acids से भरपूर healthy diet भी depression को manage करने में काफी हेल्प करती है।

7-8 घंटे की भरपूर नींद लेना भी आपकी mental health के लिए आवश्यक है।

3. Self-Care Techniques:

Expert परामर्श के साथ साथ कुछ सेल्फ-केयर techniques भी आपकी depression को manage करने में मदद कर सकती है। जैसे दिमाग को सुकून देने के लिए meditation करना, परिवार और दोस्तों से बातचीत करना, अपनी hobbies के लिए समय निकालना, अपने thoughts और feelings को share करना या जर्नल लिखना।

Depression एक serious mental health condition है लेकिन इसे manage करना और treatment दोनों ही संभव है। Depression को समझना और इसके symptoms को पहचानना recovery का पहला step है। 

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि depression से पूरी तरह recovery possible है। सही treatment, lifestyle changes, और professional guidance के साथ आप normal और healthy life जी सकते हैं।

यदि आप या आपका कोई अपना depression से जूझ रहे हैं, तो तो तुरंत mental health professional से संपर्क करें।

Dr. Sanjay Jain jaipur के प्रसिद्द psychologist हैं जिनके पास 13+ years का experience है mental health disorders के treatment में। 

वे केवल medications तक सीमित नहीं रहते, बल्कि therapy, lifestyle counseling, और patient education के through comprehensive treatment provide करते हैं।

यदि आप भी एक trustable और expert psychologist की तलाश में हैं तो आज ही Dr. Sanjay Jain से संपर्क करें।

1. डिप्रेशन क्यों होता है?

Depression का कोई एक specific कारण नहीं होता। यह multiple factors का combination है जैसे brain chemistry का imbalance (serotonin, dopamine की कमी), genetic factors (family history), life events (job loss, relationship problems), chronic stress, medical conditions, और lifestyle factors जैसे कम नींद लेना या alcohol, drugs आदि का सेवन। 
कई बार hormonal changes, childhood trauma, या आपके personality traits भी depression का कारण बन सकते हैं।

2. क्या depression पूरी तरह से ठीक हो जाता है?

हां, depression completely treatable है। Proper treatment के साथ 80-90% patients में significant improvement होता है। Early diagnosis और consistent treatment से full recovery possible है।

Dr Sanjay Jain

Dr. Sanjay Jain is a highly experienced psychiatrist based in Jaipur, India, with over 13 years of expertise in mental health. He holds an MD in Psychiatry from SMS Medical College & Hospital, Jaipur, and has further enhanced his qualifications with certifications such as NLE (Pennsylvania, USA), CRA (Singapore), and PGCPS. Dr. Jain is renowned for his global contributions to mental health research. He adopts a holistic approach to treatment, combining medication with patient education and collaboration to create personalized and effective treatment plans.

Feeling overwhelmed, anxious, or stuck?

Let’s talk.

© All Rights Reserved 2026

Developed & Managed By Digital Orix

Need Help?

Schedule Appointment

Fill out the form below, and we will be in touch shortly.